Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली तीन तिमाहियों में चीनी इंटरनेट कंपनियों का कुल मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 18.2 फीसदी बढ़ा

November 1, 2023

पहली तीन तिमाहियों में चीनी इंटरनेट कंपनियों का कुल मुनाफा पिछले साल की समान अवधि से 18.2 फीसदी बढ़ा

31 अक्टूबर को चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनूसार, इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में चीन की इंटरनेट और संबंधित सेवा कंपनियों की कारोबार आय 1 खरब 29 अरब 40करोड़ युआन रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 3.4 प्रतिशत से अधिक है ।उन कंपनियों ने 95 अरब 93 करोड़ युआन का कुल मुनाफा हासिल किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 18.2 प्रतिशत बढ़ा ।

गौरतलब है कि जीवन सेवा क्षेत्र में इंटरनेट कंपनियों की आय तेजी से बढ़ी है।पहली तीन तिमाहियों में, मुख्य रूप से जीवन सेवाएं (स्थानीय जीवन, कार किराए पर लेना, यात्रा आदि सहित) प्रदान करने वाली प्लेटफ़ॉर्म कंपनियों की कारोबार आय पिछले साल की समान अवधि से 9.8 फीसदी अधिक रही।

इस सितंबर के अंत तक चीन के बारे में सक्रिय ऐप्पों की संख्या26 लाख 10 हजार है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें