Site icon Dainik Savera Times

जर्मनी में भीषण आग के बाद फैला ज़हरीले धुंए का गुब्बार: रिपोर्टर्स

हैम्बर्ग : जर्मनी के हैम्बर्ग में लगी भीषण आग के बाद उठे जहरीले धु्एं के कारण लोगों के जीवन पर उभरे संकट को देखते हुए ‘‘अति गंभीर खतरे’’ की चेतावनी जारी कर दी गई है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टर्स में रविवार को यह जानकारी दी गयी। जर्मन अखबार स्पीगल ने बताया कि हैम्बर्ग के लगभग एक चौथाई हिस्से में रोथेनबर्गसोर्ट में दो गोदामों में आग लगी है। स्थानीय निवासियों को ‘हवा में धुएं, गैस और रासायनिक तत्वों के खतरे के बारे में सतर्क किया गया था और खिड़कियों और दरवाजों को बंद करने के साथ-साथ वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग बंद करने का निर्देश दिया गया था। अखबार के अनुसार एक आधिकारिक चेतावनी ने आग और धुएं को ‘अति गंभीर खतरे’ के रुप में वर्गीकृत किया। एनडीआर ब्रॉडकास्टर ने बताया कि माना जाता है कि साइट पर हाइड्रोजन सल्फाइड का रिसाव हो रहा था।

Exit mobile version