Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली तिमाही में चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच व्यापार 33.3 अरब डॉलर पहुँचा

May 6, 2023

पहली तिमाही में चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच व्यापार 33.3 अरब डॉलर पहुँचा

तीसरा चीन-मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों का एक्सपो यानी अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो 16 से 20 मई तक चच्यांग प्रांत के निंगबो शहर में आयोजित किया जाएगा। इस बार एक्सपो की थीम है व्यावहारिक सहयोग को गहन करें और हाथ में हाथ डालकर भविष्य का स्वागत करें। इस एक्सपो में हंगरी सम्मानित अतिथि देश है, और च्यांगसू प्रांत सम्मानित प्रांत है। जानकारी के अनुसार लगभग 3 हजार प्रदर्शक एक्सपो में भाग लेंगे, जिसमें दूसरी बार के एक्सपो की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अनुमान है कि इस में भाग लेने वालों की कुल संख्या 1 लाख से अधिक होगी।

5 मई को चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय द्वारा आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में चच्यांग प्रांत के उप प्रधान लू शान ने बताया कि अभी तक मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के सात नेताओं और चीन में स्थित 13 दूतावासों के अधिकारियों ने एक्सपो में भाग लेने की इच्छा जतायी है। एक्सपो का पैमाना एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसमें तीन प्रदर्शनी क्षेत्र हैं: मध्य और पूर्वी यूरोप प्रदर्शनी, अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु प्रदर्शनी और मध्य और साल भर पूर्वी यूरोपीय वस्तु प्रदर्शनी। प्रदर्शनी का कुल क्षेत्रफल 2.2 लाख वर्ग मीटर हो गया है।

हाल के कई वर्षों में, चीन-मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में सकारात्मक प्रगति हासिल हुई है। वर्ष 2012 से, चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच व्यापार में सालाना औसतन 8.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों से चीन के आयात की औसत वार्षिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत है। इस वर्ष की पहली तिमाही में, दोनों पक्षों के बीच व्यापार की मात्रा 33.3 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिसमें 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। और समग्र शुरुआत स्थिर और सकारात्मक है। साथ ही पूंजी-निवेश से जुड़े सहयोग भी दिन-ब-दिन घनिष्ठ हो रहे हैं। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के यूरोपीय मामलात ब्यूरो के प्रधान यू य्वेनथांग ने कहा कि आर्थिक व व्यापारिक सहयोग चीन-मध्य व पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग की आधारशिला है। चीन और मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों के पूरक आर्थिक लाभ हैं और सहयोग की मजबूत मांग है। दोनों स्वाभाविक भागीदार हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें