
Traffic Flow Shenzhen-Chongshan : इस साल चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना का अंतिम साल है। इस साल के वसंतोत्सव के दौरान बहुत सारी मुख्य परियोजनाओं का निर्माण फिर भी तेजी से हो रहा है। दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत में शनचन शहर और चोंगशान शहर को जोड़ने वाले समुद्र पार मार्ग पर यातायात पिछले साल शुरू हुआ। इससे चोंगशान, शनचन और क्वांगचो को साथ में जोड़ा गया और क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया में शहरों के बीच मिश्रित विकास बढ़ाया गया।
शनचन-चोंगशान मार्ग पर यातायात शुरू होने के बाद पिछले आधे साल में औसत दैनिक ट्रैफ़िक मात्रा 80 हजार से अधिक है। इस साल वसंतोत्सव के दौरान बहुत सारे पर्यटकों ने इस मार्ग के जरिये परिवहन किया। चोंगशान से शनचन तक ड्राइविंग का समय 2 घंटे से घटकर 30 मिनट से भी कम हो गया।
चोंगशान के संस्कृति और पर्यटन ब्यूरो के उप प्रमुख प्येन शूयोंग ने कहा कि शनचन-चोंगशान मार्ग पर यातायात शुरू होने के बाद बहुत सारे लोग शनचन, हांगकांग और चूच्यांग नदी के पूर्वी तट से चोंगशान आए। पिछले साल जनवरी से जून तक चोंगशान में यात्रियों की संख्या एक करोड़ थी, जबकि शनचन-चोंगशान मार्ग खुलने के बाद जुलाई से दिसंबर तक यात्रियों की संख्या 1 करोड़ 80 लाख तक बढ़ी, जो पहली छमाही की तुलना में 90 प्रतिशत अधिक है। अनुमान है कि इस साल के वसंतोत्सव के दौरान चोंगशान जाने वाले पर्यटकों की संख्या और अधिक होगी।
वहीं, शनचन हवाई अड्डे के परिवहन संचालन केंद्र के मेनेजर चांग छाओ ने कहा कि शनचन-चोंगशान मार्ग खुलने के बाद शनचन हवाई अड्डे ने शनचन-चोंगशान मार्ग के माध्यम से चोंगशान, च्यांगमन और नानशा जाने वाले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन खोली। पिछले साल शनचन हवाई अड्डे में यात्रियों की संख्या वर्ष 2023 की तुलना में 16.6 प्रतिशत अधिक है। वसंतोत्सव का परिवहन शुरू होने के बाद चार एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइनों में औसत दैनिक यात्री मात्रा 30 फीदसी की वृद्धि हुई।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...