Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसाः ट्रेन से कटकर 11 लोगों की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार

November 27, 2025

दर्दनाक हादसाः ट्रेन से कटकर 11 लोगों की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार

इंटरनेशनल डेस्क। चीन के दक्षिणी प्रांत युन्नान में गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। इस दुखद घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब रेलवे कर्मचारी ट्रैक पर काम कर रहे थे। उसी दौरान भूकंप से जुड़े उपकरणों की टेस्टिंग कर रही एक परीक्षण ट्रेन वहां से गुज़री और ट्रैक पर मौजूद कर्मचारियों से टकरा गई। यह दुर्घटना कुनमिंग शहर के लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के एक घुमावदार हिस्से में हुई। कर्मचारी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई।

 

सरकारी रिपोर्ट में हादसे की पुष्टि
चीन सेंट्रल टेलीविजन (CCTV) की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन भूकंपीय संकेत (earthquake signals) मापने के लिए परीक्षण कर रही थी। हादसे में 11 लोगों की मौत और 2 लोग घायल हुए। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों का इलाज तुरंत शुरू किया गया। मृतकों के परिवारों को सूचना दी जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि सभी ज़रूरी प्रक्रियाएं व्यवस्थित तरीके से जारी हैं।

स्टेशन पर सेवाएं दोबारा शुरू
कुछ समय के लिए स्टेशन की गतिविधियाँ रोक दी गई थीं, लेकिन अब सामान्य ट्रेन सेवाएँ दोबारा शुरू कर दी गई हैं। ट्रैक और स्टेशन की सुरक्षा की दोबारा जाँच की गई है।

जांच जारी
दुर्घटना की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी। जिनकी लापरवाही मिलेगी, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें