Site icon Dainik Savera Times

नेपाल में दर्दनाक हादसा; त्रिशूली नदी में गिरी टैक्सी; पांच लोगों की मौत, एक लापता

काठमांडू: नेपाल के चितवन जिले में शनिवार सुबह एक टैक्सी के त्रिशूली नदी में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक लापता हो गया। जिला पुलिस के प्रवक्ता श्रीराम भंडारी ने बताया, “पांच शव बरामद कर लिए गए हैं और लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।” उन्होंने बताया कि मृतकों में एक चालक है और अन्य करीबी रिश्तेदार हैं, जो देश की राजधानी काठमांडू में एक समारोह शामिल होकर लौट रहे थे। उल्लेखनीय है कि नेपाल में हर साल खराब सड़क की स्थिति, कठिन इलाके, ओवरलोडिंग और तेज गति के कारण यातायात दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं।

Exit mobile version