Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mexico में ट्रेन और बस की हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत, 17 घायल

August 3, 2023

Mexico में ट्रेन और बस की हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत, 17 घायल
एल मार्केसः मेक्सिको में क्वेरेटारो राज्य के एल मार्केस कस्बे में बुधवार तड़के एक ट्रेन के एक छोटी यात्री बस से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एल मार्केस टाउनशिप के नागरिक सुरक्षा प्रमुख एलेजांद्रो वाजक्वेज मेलाडो ने बताया कि 17 घायलों में से कई की हालत गंभीर है।
क्वेरेटारो राज्य के गृह सचिव ग्वाडालूप मुंगुइया ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल की तस्वीरों में बस का टूटा-फूटा मलबा पटरियों के एक तरफ पड़ा दिख रहा है। टक्कर के कारण बस पटरियों पर लगभग 50 गज (मीटर) तक घसीटी गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें