Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

वसंत त्योहार के दौरान परिवहन— चीन में एक अनूठी सांस्कृतिक स्थिति

January 6, 2023

वसंत त्योहार के दौरान परिवहन— चीन में एक अनूठी सांस्कृतिक स्थिति

वसंत त्योहार का परिवहन चीनी पंचांग के अनुसार चीन के सबसे महत्वपूर्ण वसंत त्योहार के आसपास होता है, जो एक बड़े पैमाने पर उच्च परिवहन दबाव की घटना है। इसकी पूरी प्रक्रिया में चीनी पंचांग के अनुसार हर वर्ष 15 दिसंबर से अगले वर्ष 25 जनवरी तक लगभग 40 दिन लगते हैं। इसे चीनी राष्ट्रीय विकास व रूपांतरण कमेटी द्वारा जारी किया जाता है, और चीनी यातायात व परिवहन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन ब्यूरो इसके आधार पर विशेष परिवहन व्यवस्था करते हैं।

बताया जाता है कि चीन में सुधार व खुलेपन के बाद लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंधों में छूट के साथ, अधिक से अधिक लोग काम और अध्ययन के लिए बाहर जाने के लिए अपने गृहनगर से चले जाते हैं। लेकिन वसंत त्योहार के अवसर पर वे अपने गृहनगर वापस लौटकर अपने परिजनों के साथ इस त्योहार की खुशियां मनाते हैं। चीन में यह रिवाज़ है। हाल के 30 से अधिक वर्षों में वसंत त्योहार के दौरान परिवहन का पैमाना 10 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2015 के 3.7 अरब तक पहुंच गया, जो अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका और ओशिनिया की कुल जनसंख्या को एक बार स्थानांतरित करने के बराबर है। वर्ष 2023 के वसंत त्योहार का परिवहन 7 जनवरी से 15 फ़रवरी तक जारी रहेगा, कुल 40 दिन लगते हैं। और रास्ते पर चीनी लोग कैसे महामारी की रोकथाम करते हैं?संबंधित विभागों और विशेषज्ञों ने कुछ सलाह भी दी हैं। पहला, ऑफ़-पीक यात्रा करना और एकत्रीकरण कम करना। दूसरा, चाहे आप ट्रेन से जा रहे हों या हवाई जहाज से, आपको पूरी यात्रा के दौरान मास्क जरूर पहनना होगा। और तीसरा, घर लौटने के बाद, टाउनशिप अस्पताल या गांव क्लिनिक की संपर्क जानकारी प्राप्त करें, ताकि बीमार होने के समय ठीक समय पर डॉक्टर से परामर्श ले सकें, और मदद मिल सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें