Site icon Dainik Savera Times

पिछले साल चीन में परिवहन से जुड़ा अचल संपत्ति निवेश अधिक

Chinese Ministry of Transport

Chinese Ministry of Transport

चीनी परिवहन मंत्रालय ने 22 जून को वर्ष 2025 में परिवहन उद्योग के विकास पर सांख्यिकीय विज्ञप्ति जारी की। इसमें कहा गया है कि पिछले साल चीन में परिवहन से जुड़ा अचल संपत्ति निवेश 36 खरब 70 अरब युआन से ज्यादा हो गया है, जो लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है। 

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में राजमार्ग की कुल लंबाई पहली बार 55 लाख किलोमीटर से ज्यादा पहुंच गयी। तेज परिवहन नेटवर्क के निर्माण में प्रगति हुई। पेइचिंग, थ्येनचिन व हपेई प्रांत जैसे मुख्य क्षेत्रों के बड़े शहरों के बीच यात्रा दो घंटे में पूरी हो जाती है। ग्रामीण सड़कों की कुल लंबाई 67.5 हजार किमी. बढ़कर 47 लाख 11 हजार किमी. से अधिक हो चुकी है।

वर्ष 2025 में पार क्षेत्रीय आवाजाही की संख्या 66 अरब 85 करोड़ 70 लाख थी, जिसकी वृद्धि दर 3.5 प्रतिशत है। आवाजाही की संख्या फिर एक नया रिकार्ड बना। हर दिन लोग हाई स्पीड ट्रेन से लगभग एक करोड़ बार यात्रा करते हैं, सड़क मार्ग से 16 करोड़ से अधिक बार आते-जाते हैं और हवाई मार्ग से 20 लाख से ज्यादा बार यात्रा करते हैं।

इसके साथ सामान का परिवहन ज्यादा कुशल और आसान है। वर्ष 2025 में वाणिज्यिक माल ढुलाई मात्रा 58 अरब 70 करोड़ टन रही, जो वर्ष 2024 की तुलना में 3.2 फीसदी अधिक है। एक्सप्रेस डिलीवरी ऑर्डर की संख्या 1 खरब 98 अरब 90 करोड़ से ज़्यादा हो गई, जिसकी वृद्धि दर 13.6 प्रतिशत है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version