Site icon Dainik Savera Times

चीन में यात्रा और भुगतान करना अधिक सुविधाजनक हुआ!

इस साल, चीन में इनबाउंड पर्यटन की लोकप्रियता बढ़ रही है, क्योंकि कई शहर सक्रिय रूप से अंतर्राष्ट्रीय-अनुकूल पर्यटन और उपभोग गंतव्य विकसित कर रहे हैं। दर्शनीय स्थलों, होटलों, रेस्तरां और यात्रा जैसे विभिन्न परिदृश्यों में भुगतान सुविधा और डिजिटल सेवाओं को बढ़ाया जा रहा है।

प्रासंगिक आँकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल में, चीन में आए 20 लाख से अधिक आगंतुकों ने मोबाइल भुगतान का उपयोग किया, जिसमें फरवरी की तुलना में लेनदेन की संख्या और मात्रा दोनों में 80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। मेट्रो ट्रेन और संग्रहालयों से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल और विशेष दुकानों तक, चीन में आने वाले विदेशियों के लिए अब अधिक सुविधाजनक भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं।

चीन का महानगर शांगहाई, विशेष रूप से, भुगतान सुविधा के लिए सक्रिय रूप से “अग्रणी प्रदर्शन क्षेत्र” विकसित कर रहा है, विदेशी कार्ड स्वीकृति और विदेशी मुद्रा विनिमय जैसी सेवाओं में सुधार कर रहा है। वर्तमान में, शांगहाई में विदेशी कार्ड स्वीकृति के लिए 60,000 पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें हैं, जो शहर के मुख्य व्यावसायिक जिलों, हवाई अड्डों और 3A स्तर और उससे ऊपर के दर्शनीय स्थलों में पूर्ण कवरेज प्राप्त कर रही हैं।

शांगहाई से परे, शीआन जैसे अन्य शहर भी सक्रिय रूप से अंतर्राष्ट्रीय-अनुकूल पर्यटन और उपभोग गंतव्यों का निर्माण कर रहे हैं। दर्शनीय स्थलों, होटलों, रेस्तरों और यात्रा से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भुगतान सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं को उन्नत किया जा रहा है। विदेशी आगंतुक अपने कार्ड को लिंक कर सकते हैं और QR कोड को स्कैन करके घरेलू उपयोगकर्ताओं की तरह ही आसानी से भुगतान कर सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version