Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी अर्थव्यवस्था के ट्राइका में गहरा बदलाव नजर आ रहा है

February 10, 2026

चीनी अर्थव्यवस्था के ट्राइका में गहरा बदलाव नजर आ रहा है

चीनी राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो ने हाल ही में वर्ष 2025 में चीनी आर्थिक संचालन के आंकड़े जारी किये। इन आंकड़ों से जाहिर है कि चीनी अर्थव्यवस्था के ट्राइका यानी तीन मुख्य इंजन उपभोग, निवेश और निर्यात गहरे बदलाव से गुजर रहे हैं ,जो चीनी अर्थव्यवस्था को नवीन और बेहतर दिशा की ओर बढ़ा रहे हैं। चीन के गुणवत्तापूर्ण विकास का रास्ता अधिक साफ दिखायी दे रहा है।

ट्राइका में उपभोग का शीर्ष स्थान अधिक मजबूत हो गया है। उसके ठोस विषय में उल्लेखनीय सुधार भी हुआ है। वर्ष 2025 में चीनी आर्थिक वृद्धि में अंतिम उपभोग के व्यय का योगदान 52 प्रतिशत दर्ज हुआ। इस ने दर्शाया है कि बाहरी मांग के परिवर्तन और निवेश में बड़ी चुनौती की पृष्ठभूमि में घरेलू मांग अधिक स्थिर और सतत वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उल्लेखनीय बात है कि चीनी उपभोग की ढांचागत उन्नति का स्पष्ट रूझान देखने को मिलता है। सेवा उपभोग की वृद्धि दर लगातार वस्तुओं की फुटकर बिक्री से अधिक बनी रही। वर्ष 2025 में सेवा की फुटकर बिक्री की वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत है, जबकि सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की फुटकर बिक्री गतवर्ष से 3.7 प्रतिशत बढ़ी ।पर्यटन परामर्श व किराये सेवा, यातायात सेवा, खेल, संस्कृति और मनोरंजन सेवा में दो अंकों की वृद्धि बरकरार रही। प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय में सेवा उपभोग व्यय का अनुपात 46.1 प्रतिशत रहा।

नयी किस्म का उपभोग समृद्ध हो रहा है। डिजिटल, हरित और स्मार्ट उपभोग चीनी उपभोग बाजार में सजीव चित्र बन गया है। वर्ष 2025 में आनलाइन फुटकर बिक्री की कुल राशि 159 खरब 72 अरब युआन से अधिक थी, जिसमें साल दर साल 8.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ। लाइव स्ट्रीमिंग बिक्री तेज गति से बढ़ती रही। हरित उपभोग दिन ब दिन लोकप्रिय हो रहा है। मसलन वर्ष 2025 में नवीन ऊर्जा वाहनों की बिक्री में 25.9 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। कार बाजार में नवीन ऊर्जा वाहनों का अनुपात करीब 60 प्रतिशत था। आम लोगों के उपभोग की आदत बुनियादी मांग पूरी करने से बेहतर वस्तुएं खरीदने की ओर परिवर्तित हो रही हैं। 

चीन में निवेश के ढांचे का समायोजन भी गहराई से चल रहा है। निवेश की कुल मात्रा में कमी आने के बावाजूद निवेश की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है। वर्ष 2025 में चीन में अधिक वित्तीय संसाधन उच्च तकनीकी विनिर्माण उद्योग और उच्च तकनीकी सेवा उद्योग में लगाये गये। सूचना सेवा उद्योग में पूंजी निवेश 28.4 प्रतिशत बढ़ा, अंतरिक्ष उपकरण और सामान मैन्यूफेक्चरिंग में निवेश 16.9 प्रतिशत बढ़ा। इन निवेश ने नयी किस्म वाली उत्पादक शक्ति के विकास के लिए पर्याप्त पूंजी सप्लाई को सुनिश्चित किया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में चीन के समग्र समाज में अनुसंधान और विकास में 39 खरब 26 अरब 20 करोड़ युआन की पूंजी लगायी गयी, जो कई साल तक विश्व के दूसरे स्थान पर रहा। अनुसंधान और विकास इंटेसिटी 2.8 प्रतिशत जा पहुंची, जो पहली बार आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के देशों के औसत स्तर से अधिक हो गया। 2025 में चीनी विदेश व्यापार विश्व के पहले स्थान पर बना रहा। निर्यात 269 खरब 89 अरब 20 करोड़ युआन रहा, जो साल दर साल 6.1 प्रतिशत अधिक है। विदेशी व्यापार पैमाने का विस्तार ढांचागत उन्नति कर रहा है। निर्यातित उत्पादों में तकनीकी कंटेंट और अतिरिक्त मूल्य में स्पष्ट उन्नति आयी है। वर्ष 2025 में उच्च तकनीकी उत्पादों में 13.2 प्रतिशत बढ़ोतरी आयी, जो औसत निर्यात की वृद्धि दर से काफी अधिक है।

निर्यात की कुल राशि में मेकनिकल और इलेक्ट्रानिक उत्पादों का अनुपात 60.7 प्रतिशत जा पहुंचा। निर्यात प्रतिस्पर्धा का मॉडल खपत के लाभ से तकनीक, ब्रांड और सप्लाई व उत्पादन चेन के लाभ की ओर परिवर्तित हो रहा है। चीन के नवीन ऊर्जा वाहन, फोटोवोल्टिक और लीथियम बैटरी समेत “नया ट्राइका” वैश्विक बाजार में अग्रसर रहते हैं। खास बात है कि चीन के विदेश व्यापार के तरीके प्रचुर हो रहे हैं, जो वस्तुओं के निर्यात से तकनीक, मापंदड और व्यावसायिक चेन के निर्यात की ओर बढ़ रहे हैं।

स्थानीय विश्लेषकों के विचार में चीनी अर्थव्यवस्था के ट्राइका वर्तमान में अधिक संतुलित और सतत वृद्धि ढांचे बन रहे हैं। उनके बीच गहरा तालमेल और पारस्परिक समर्थन किया जा रहा है, जिस से चीनी व्यवसायों को वैश्विक मूल्य चेन के अधिक ऊंचे स्तर बढ़ने में मजबूत बढ़ावा मिला। इस साल चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत से चीनी अर्थव्यवस्था की ट्राइका गुणवत्तापूर्ण विकास के उन्मुख बढ़ती रहेंगी और अस्थिर वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिक निश्चितताएं प्रदान करेंगी और विकास का नया मार्ग तैयार करेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें