इंटरनेशनल डेस्कः पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दरअसल, पड़ोसी देश पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए। घायलों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
ये भी पढे़ं :-
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल मलिक नियाजी के अनुसार, यह दुर्घटना लघमान प्रांत में उस मुख्य राजमार्ग पर हुई, जो अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को नंगरहार प्रांत से जोड़ता है। उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए नंगरहार के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। इसकी प्रमुख वजह खराब सड़कें, वाहनों की खराब स्थिति और यातायात नियमों की अनदेखी मानी जाती है।
ये भी पढे़ं :-

