Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bolivia में ट्रक ने मारी बस में टक्कर, 16 यात्रियों की हुई मौत, 14 अन्य घायल

July 21, 2024

Bolivia में ट्रक ने मारी बस में टक्कर, 16 यात्रियों की हुई मौत, 14 अन्य घायल

ला पाज़ : बोलीविया को चिली से जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में सोलह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ला पाज़ यातायात परिचालन संगठन के दुर्घटना प्रभाग के निदेशक निलो टोरिको ने कहा कि चिली के साथ देश की सीमा से बोलीविया लौट रहा एक मालवाहक ट्रक चिली के अरिका क्षेत्र की ओर जा रही एक यात्री बस से टकरा गया।

घायलों सात महिलाओं और सात पुरुषों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेंजा गया। टोरिको ने कहा,‘‘ उच्च-टन भार वाले वाहन का चालक विपरीत लेन में चला गया और बस से टकरा गया। घटना में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें