Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Trump ने Harris के साथ फिर किसी ‘presidential debate’ की संभावना से किया इनकार

September 13, 2024

Trump ने Harris के साथ फिर किसी ‘presidential debate’ की संभावना से किया इनकार

वांशिगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ फिर किसी ‘‘प्रेसिडेंशियल डिबेट’ की संभावना से इनकार किया है। वहीं हैरिस के चुनाव प्रचार अभियान टीम की प्रमुख ने दोनों उम्मीदवारों की मंच पर बहस के बाद काफी अधिक धन जुटने की जानकारी दी है।

ट्रंप ने हैरिस के साथ मंगलवार को बहस के बाद सोशल मीडिया मंच ‘ट्रूथ सोशल’ पर पोस्ट किया, ‘‘कोई तीसरी बहस नहीं होगी।’’ उन्होंने कहा कि जब कोई ‘‘मुक्केबाज’’ प्रतियोगिता हार जाता है तो वही एक और प्रतियोगिता की चुनौती देता है। एक दिन पहले हैरिस के साथ एक और बहस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था, ‘‘इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं कह सकता।’’ रिपब्लिकन पार्टी के अहम सीनेटर जॉन थून समेत पार्टी के कई नेताओं ने ट्रंप से हैरिस के साथ एक और बहस का अनुरोध किया है।

नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले ट्रंप-हैरिस के बीच बहस को 6.7 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था। इस बीच, हैरिस के चुनाव प्रचार अभियान टीम की प्रमुख जेन ओमैली डिलन ने कहा कि मंगलवार की बहस के बाद पिछले 24 घंटे में उन्हें करीब 6,00,000 दानकर्ताओं से 4.7 करोड़ डॉलर मिले हैं। मंगलवार की बहस यह पहला मौका था जब ट्रंप और हैरिस का आमना सामना हुआ। इससे पूर्व जून में ट्रंप और उस वक्त डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार रहे राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बहस हुई थी। हालांकि बाद में बाइडन राष्ट्रपति पद की दौड़ से हट गए और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने का मार्ग प्रशस्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें