नई दिल्ली: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से भारत एवं चीन पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का अनुरोध किया है, ताकि रूस पर यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए आíथक दबाव बढ़ाया जा सके। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने मंगलवार को वॉशिंगटन में वरिष्ठ अमरीकी और यूरोपीय अधिकारियों की बैठक में शुल्क बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में रूस पर युद्ध का आíथक भार बढ़ाने के उपायों पर चर्चा हुई। फाइनांशियल टाइम्स ने एक अमरीकी अधिकारी के हवाले से कहा कि अमरीका यूरोपीय संघ द्वारा भारत एवं चीन पर लगाए किसी भी शुल्क को समान रूप से लागू करने के लिए तैयार है।
यह कदम ऐसे समय में आया है जब ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भारत-अमरीका संबंधों के सकारात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा की और द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयासों का जिक्र किया। वित्त वर्ष 2019-20 में भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी केवल 1.7 प्रतिशत थी, जो 2024-25 में बढ़कर 35.1 प्रतिशत तक पहुंच गई और रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूíतकर्ता बन गया। अमरीकी समाचार पत्र की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब ट्रंप ने यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों को तेज किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर पिछले महीने अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता भी की थी।
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते देशभर में घट रही LPG सप्लाई, होटल-रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद

