Site icon Dainik Savera Times

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- बातचीत काफी अच्छी चल रही है

US President Donald Trump

US President Donald Trump

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बातचीत “काफी अच्छी” चल रही है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही कोई बड़ा नतीजा सामने आ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी किसी समझौते की कोई गारंटी नहीं है।

समझौता होने पर जल्द खुल सकता है होर्मुज जलडमरूमध्य
ट्रंप के अनुसार, अगर दोनों देशों के बीच समझौता हो जाता है तो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोल दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला अभी तय नहीं है, क्योंकि बातचीत का परिणाम कुछ भी हो सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के लिए बहुत अहम समुद्री रास्ता है, जहां से बड़े पैमाने पर तेल और गैस की सप्लाई होती है।

यूरेनियम भंडार को अमेरिका और चीन ही सुरक्षित तरीके से संभाल सकते हैं
ट्रंप ने ईरान के संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम भंडार को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि इस सामग्री पर उसका नियंत्रण हो। उनके अनुसार, अमेरिका और चीन ही इसे सुरक्षित तरीके से संभाल सकते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका इस सामग्री को हासिल करने की कोशिश करेगा।

सुरक्षा को लेकर अमेरिकी कदम
उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने इस क्षेत्र में बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज पहले ही तैनात कर दिए हैं, ताकि समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखा जा सके और यातायात सामान्य हो सके।

कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले 
इस बीच पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हाल ही में कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 63 लोग घायल हुए।

भारत की आई प्रतिक्रिया
भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही सभी पक्षों से अपील की गई है कि नागरिक इलाकों और आम लोगों को निशाना न बनाया जाए।

 

Exit mobile version