Site icon Dainik Savera Times

ट्रंप ने साउथ कोरियन बैटरी प्लांट पर गिरफ्तार किए कामगारों को बताया ‘अवैध विदेशी’

वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते जॉजिर्या में साउथ कोरिया की प्लांट कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई छापेमारी में गिरफ्तार किए सैकड़ों कामगारों को गैरकानूनी प्रवासी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इमिग्रेशन अधिकारी सिर्फ अपना काम कर रहे थे। फेडरल एजेंट्स ने इस हफ्ते की शुरुआत में हुंडई बैटरी फैक्ट्री पर सर्च वारंट को अंजाम देने के बाद 475 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास कानूनी मान्यता नहीं थी। इनमें से ज्यादातर साउथ कोरिया से थे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर के सवाल पर जवाब देते कहा कि मैंने इसके बारे में थोड़ी देर पहले ही सुना था।

ट्रंप ने इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट का उल्लेख करते कहा कि मैं कहूंगा कि वे अवैध विदेशी थे और आईसीई सिर्फ अपना काम कर रहा था। जॉजिर्या के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट के यूएस अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार दिनभर फेडरल, स्टेट और लोकल लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने सर्च वारंट जारी किया और सैकड़ों अवैध कामगारों की पहचान की। लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने उस जगह पर अवैध रूप से काम कर रहे 475 से ज्यादा लोगों की पहचान की है।

ये भी देखें: ਫਿਲੌਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਭੱਟੀਆਂ 2 ਕਾਰਾਂ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਉੱਡੇ ਦੋਨਾਂ ਦੇ ਪਰਖੱਚੇ, ਦੇਖੋ ਮੌਕੇ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ 

Exit mobile version