Dainik Savera Times

ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीन द्वारा दिए गए गिफ्ट, जानें क्यों किया गया ऐसा

Trump delegation trash china gifts

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय चीन दौरे पर गए थे। अब वह एयरफोर्स वन से वापस अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं। इस यात्रा को लेकर ट्रंप ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही। मुझे लगता है कि इससे बहुत अच्छे रिजल्ट आएंगे। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप के बीजिंग से वापसी करने से पहले एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

कहा जा रहा है कि अमेरिका लौटने के लिए एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले ट्रंप के डेलीगेशन ने चीन के द्वारा दिए गए गिफ्ट कचरे के डिब्बे में फेंक दिए, जिसमें क्रेडेंशियल्स, बर्नर फोन, डेलीगेशन पिन और अन्य सामग्री शामिल थी। यह कदम सुरक्षा को लेकर उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: नाइजीरिया में अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई, ISIS का बड़ा कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी मारा गया

ट्रंप के साथ बीजिंग की यात्रा पर गई न्यूयॉर्क पोस्ट की व्हाइट हाउस कोरेसपोंडेंड एमिली गुडिन ने सोशल मीडिया पर लिखा- अमेरिकी स्टाफ ने चीनी अधिकारियों के दिए सभी सामान- क्रेडेंशियल्स, व्हाइट हाउस स्टाफ को दिए गए बर्नर फोन, डेलीगेशन पिन को इकट्ठा किए और एयर फोर्स वन (AF1) में सवार होने से पहले सीढ़ियों के नीचे रखे डस्टबिन में फेंक दिए। क्योंकि हमें चीन से जुड़ी कोई भी चीज विमान में ले जाने की अनुमति नहीं थी। हम जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना हो रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम अमेरिका की उच्च स्तरीय सुरक्षा और काउंटर-इंटेलिजेंस प्रोटोकॉल का हिस्सा था। अमेरिका अक्सर रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाते देशों की यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और संवेदनशील चीजों को नष्ट या जमा कर देता है, ताकि जासूसी या डेटा चोरी के खतरे को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की TMC नेताओं के साथ बैठक, कहा- जो पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं, वो स्वतंत्र हैं

Exit mobile version