Site icon Dainik Savera Times

‘ट्रम्प जो कहते हैं, वही करते हैं’, मादुरो की गिरफ्तारी पर बोले जेडी वेंस; अमेरिकी स्पेशल फोर्स की तारीफ की

Trump does what he says he will do

Trump does what he says he will do

वाशिंगटन: वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस ऑपरेशन का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले अमेरिकी स्पेशल ऑपरेटर्स की तारीफ की और कहा कि मादुरो पर अमेरिका में नार्को-आतंकवाद (ड्रग तस्करी और आतंक से जुड़ी गतिविधियों) के कई गंभीर आरोप हैं।

ट्रम्प जो कहते हैं, वही करते हैं- जेडी वेंस

जेडी वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट में कहा कि इस पूरे मामले में अमेरिका का संदेश साफ था…ड्रग तस्करी बंद होनी चाहिए और वेनेजुएला से चोरी किया गया तेल अमेरिका को वापस मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले कई मौके दिए, लेकिन अंत में साफ हो गया कि कार्रवाई जरूरी है। वेंस के मुताबिक, मादुरो अब समझ गए हैं कि ट्रम्प जो कहते हैं, वही करते हैं।

उन्होंने अमेरिकी स्पेशल फोर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेहद सफल और शानदार ऑपरेशन को अंजाम दिया। जो लोग इस अमेरिकी कार्रवाई को गैर-कानूनी बता रहे हैं, उन्हें जवाब देते हुए जेडी वेंस ने कहा कि मादुरो पर अमेरिका में नार्को-आतंकवाद के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, “आप सिर्फ इसलिए अमेरिका में ड्रग तस्करी के लिए न्याय से नहीं बच सकते क्योंकि आप कराकस के एक महल में रहते हैं।”

 

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी का बयान 

इस बीच, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने भी पुष्टि की कि गिरफ्तार किए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर गंभीर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। उनके अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस पर न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में केस दर्ज किया गया है। इन आरोपों में कोकीन तस्करी की साजिश, खतरनाक हथियारों का अवैध कब्जा और अमेरिका के खिलाफ साजिश शामिल है।

बोंडी ने कहा कि मादुरो को जल्द ही अमेरिकी अदालतों में पेश किया जाएगा और उन्हें अमेरिकी कानून के तहत सख्त सजा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिकी सेना का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने इस ऑपरेशन को सफल बनाया। इससे पहले, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाया गया। ट्रम्प लगातार मादुरो सरकार को “नार्को-आतंकवादी सरकार” बताते रहे हैं।

Exit mobile version