Trump-Putin talk : रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच आलस्का में एक मीटिंग हुई। लेकिन इस मीटिंग में युद्ध समाप्त करने को लेकर कोई समझौता नहीं हो सका। यह 1945 के बाद से यूरोप में सबसे भीषण संघर्ष है और अब अपने चौथे वर्ष में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीटिंग को लेकर कहा कि उन्होंने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बातचीत में “बहुत ही उपयोगी” प्रगति की है, लेकिन अलास्का के एंकोरेज में यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित लगभग तीन घंटे की शिखर वार्ता के बाद कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया।
कई बिंदुओं में सहमति की बात
पुतिन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, “हम कई बिंदुओं पर सहमत हुए। मैं कहूंगा कि कुछ बड़े बिंदु ऐसे हैं जिन पर हम अभी तक पूरी तरह सहमत नहीं हुए हैं, लेकिन हमने कुछ प्रगति की है। इसलिए जब तक कोई समझौता नहीं होता, तब तक कोई समझौता नहीं हो सकता।” उन्होंने आगे कहा, “और अब बहुत कम मुद्दे बचे हैं। कुछ उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। एक शायद सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन हमारे पास उस तक पहुंचने की बहुत अच्छी संभावना है। हम वहां तक नहीं पहुंच पाए।”
यूरोप को चेतावनी
इस बीच, लगभग ढाई घंटे की बैठक के बाद, जब ट्रंप और पुतिन एक मंच पर थे, रूसी राष्ट्रपति ने संक्षिप्त टिप्पणी में कहा कि यूक्रेन पर उनके और ट्रंप के बीच एक “समझौता” हो गया है और उन्होंने यूरोप को “नवजात प्रगति को बाधित न करने” की चेतावनी दी।
ट्रंप जल्द ही ज़ेलेंस्की से बात करेंगे
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अभी तक यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह जल्द ही यूरोपीय नेताओं के साथ ऐसा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “अभी भी काम बाकी है, लेकिन मुझे लगता है कि इस बैठक से पहले की तुलना में हम कहीं बेहतर स्थिति में हैं।” बैठक में ट्रंप और पुतिन के साथ उनके शीर्ष सहयोगी भी शामिल हुए। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और राष्ट्रपति के सलाहकार यूरी उशाकोव के साथ मौजूद थे।
#WATCH अलास्का, अमेरिका | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एंकोरेज में रूस-यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित वार्ता की।
इस दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।
सोर्स: रॉयटर्स pic.twitter.com/HkLxUYKFsD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
शांति की खोज
वार्ता एंकोरेज स्थित एक वायु सेना अड्डे पर हुई, जिसकी नीली पृष्ठभूमि पर “शांति की खोज” लिखा था।
पुतिन का लाल कालीन बिछाकर स्वागत
बैठक की शुरुआत एक असाधारण गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई। एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन स्थित ज्वाइंट बेस पर पुतिन के लिए लाल कालीन बिछाया गया, जिनका ट्रंप ने हाथ मिलाकर और मुस्कुराकर स्वागत किया। एक दुर्लभ पहल करते हुए, पुतिन कुछ देर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की लिमोज़ीन, जिसे “द बीस्ट” के नाम से जाना जाता है, में सवार हुए।
#WATCH अलास्का, अमेरिका | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी वार्ता से पहले एंकोरेज में एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए।
सोर्स: रॉयटर्स pic.twitter.com/f8DoUnUDnX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
पत्रकारों के सवाल का जवाब कान पर हाथ रख कर दिया
जब पुतिन अभी भी हवाई पट्टी पर थे, पत्रकारों ने पुतिन से सवाल दागे और पूछा कि क्या वह नागरिकों को निशाना बनाना बंद करेंगे। रूसी राष्ट्रपति ने अपने कान पर हाथ रखकर जवाब दिया, ऐसा लगा जैसे वह उन्हें सुन नहीं पा रहे हों। इसके बाद दोनों नेताओं ने बैठक स्थल के रास्ते में राष्ट्रपति की लिमोज़ीन साझा की, और जैसे ही वाहन गुजरा, पुतिन मुस्कुरा रहे थे।
#WATCH अलास्का, अमेरिका | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एंकोरेज में रूस-यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित वार्ता की।
इस दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।
सोर्स: रॉयटर्स pic.twitter.com/HkLxUYKFsD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
यूक्रेन ने लगाया हत्यायों का आरोप
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किया गया था। ज़ेलेंस्की ने बाद में एक वीडियो संदेश के ज़रिए स्थिति पर बात की और यूक्रेन के समर्थन में अमेरिका के मज़बूत रुख़ की उम्मीद जताई। ज़ेलेंस्की ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान रूसी सेना ने हमले जारी रखे। उन्होंने कहा, “बातचीत वाले दिन भी रूसी सैनिक हत्याएं कर रहे हैं। और यह बहुत कुछ कहता है।”
On the day of negotiations, the Russians are killing as well. And that speaks volumes. Recently, weʼve discussed with the U.S. and Europeans what can truly work. Everyone needs a just end to the war. Ukraine is ready to work as productively as possible to bring the war to an end,… pic.twitter.com/tmN8F4jDzl
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 15, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...