Site icon Dainik Savera Times

अब भी प्रासंगिक मुकदमे के बाद ट्रंप को सहानुभूति में मिले लाखों डॉलर 

वाशिंगटन: अमेरिका में फुल्टन काउंटी डीए फानी विलिस द्वारा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों के खिलाफ व्यापक अभियोग की घोषणा के तुरंत बाद एक धन जुटाने वाले ईमेल का खुलासा हुआ। पिछले तीन अभियोगों में भी इसी तरह का पैटर्न देखा गया। उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, उनके अभियान ने पहले दो अभियोग के दौरान लाखों की राशि जुटाई। अंतिम दो का विवरण सितंबर में समाप्त होने वाली इस तिमाही की घोषणा की समय सीमा के बाद ही उपलब्ध होगा।
ट्रंप समर्थकों को ईमेल में कहा गया है कि अभियोग ‘व्हाइट हाउस को बाइडेन के नियंत्रण में रखने और 2024 के चुनाव के अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी को जेल में डालने के प्रयास में डेमोक्रेट की ओर से चुनाव में हस्तक्षेप है।‘एक पॉर्न स्टार को गुप्त धन के भुगतान के संबंध में बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के मैनहट्टन मामले में मार्च में अभियोग के बाद, ट्रंप के धन उगाहने वाली समिति ने बताया कि उन्होंने अगले तीन हफ्तों में 68 प्रतिशत अधिक राशि जुटाई।
अन्य रिपोटरें के अनुसार ट्रंप ने अभियोग के बाद सप्ताह में 13.5 मिलियन डॉलर जुटाए। और उनके लिए इस चुनाव चक्र में दान 4 अप्रैल को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिस दिन इस मामले में मैनहट्टन अदालत में उन पर मुकदमा चलाया गया – उस दिन का धन संग्रह 3.9 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया।जून में फ्लोरिडा में क्लासीफाइड डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखने के लिए ट्रंप पर अभियोग के बाद, उनके अभियान और संयुक्त धन उगाहने वाली समिति ने बाद के तीन हफ्तों में 135 प्रतिशत अधिक धन संग्रह किया।
फ्लोरिडा अभियोग के बाद वाले सप्ताह में, ट्रंप अभियान और उनकी संयुक्त धन उगाहने वाली समिति ने 5.8 मिलियन डॉलर जुटाए, जो मैनहट्टन अभियोग के बाद वाले सप्ताह की तुलना में बहुत कम था।उनके अभियोग पर दिन का संग्रह भी पहले की तुलना में बहुत कम था, लेकिन उन्होंने 1.3 मिलियन डॉलर जुटाए।उपलब्ध विवरण के अनुसार, पैसे जुटाने की संख्या पहले से दूसरे अभियोग तक कम हो गई, लेकिन फिर भी उन्होंने लाखों जुटाए। तीसरे और चौथे अभियोग से पता चलेगा कि क्या दानकर्ता उतने ही उदार हैं या वे रुचि खो रहे हैं।
इन अभियोगों के कारण ट्रंप के खर्चे बढ़ रहे हैं और ओपन सीक्रेट्स के अनुसार, एक गैर-लाभकारी संस्था जो कैंपने फाइनेंस और पैरवी के खचरें पर नज़र रखती है, ट्रंप के राजनीतिक नेटवर्क ने वकीलों को भुगतान करने और कानूनी लागतों को कवर करने के लिए दान निधि में लगभग 130 मिलियन डॉलर का उपयोग करने की सूचना दी है।
Exit mobile version