Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक AI से बनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उन्हें एक मजबूत और सैन्य नेता के रूप में दिखाया गया है। इस AI तस्वीर में ट्रंप को ‘कमांडर-इन-चीफ’ की भूमिका में दिखाया गया है। वे एक युद्धपोत (warship) के डेक पर खड़े हैं।
हाथ में दूरबीन लेकर समुद्र को देख रहे हैं। उनके पीछे अमेरिकी नौसेना के कई युद्धपोत दिखाई दे रहे हैं। आसमान में लड़ाकू विमान उड़ते हुए नजर आ रहे हैं। विमानों के पीछे सफेद धुएं के निशान बने हुए हैं। तस्वीर में अमेरिकी झंडे और सुनहरा सूर्यास्त भी दिख रहा है।
( @realDonaldTrump – Truth Social Post )
( Donald J. Trump – Jun 13 2026, 6:41 PM ET ) pic.twitter.com/Lrjmq3itFs— Fan Donald J. Trump 🇺🇸 TRUTH POSTS (@TruthTrumpPosts) June 13, 2026
ट्रंप ने कैप्शन में लिखा…
“You’re getting discombobulated” का मतलब ट्रंप ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा “You’re getting discombobulated”। इसका अर्थ है “आप भ्रमित हो रहे हैं”।
ईरान-अमेरिका समझौते का दावा
ट्रंप ने यह पोस्ट ऐसे समय में की जब वे दावा कर रहे हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण शांति समझौता होने जा रहा है। उनके अनुसार रविवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। यह समझौता ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकेगा। इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बढ़ेगी।
ईरान पर ट्रंप की टिप्पणी
ट्रंप ने पहले हुए ईरान समझौते (JCPOA) की आलोचना करते हुए कहा वह समझौता ईरान को परमाणु हथियार तक पहुंच आसान बनाता था। उनकी सरकार का समझौता इससे बिल्कुल अलग है। यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान किसी भी तरीके से परमाणु हथियार हासिल न कर सके।
समझौते को लेकर चेतावनी
ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर समझौता सफल नहीं होता, तो अमेरिका के पास “अंतिम विकल्प” मौजूद है। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि यह नया समझौता परमाणु हथियारों के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा दीवार जैसा होगा।

