Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप ने वाशिंगटन में अपराध से निपटने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए, राष्ट्रव्यापी कार्रवाई के दिए संकेत

August 27, 2025

ट्रंप ने वाशिंगटन में अपराध से निपटने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए, राष्ट्रव्यापी कार्रवाई के दिए संकेत

वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत राजधानी वाशिंगटन में अपराध पर सख्ती करने और जरूरत पड़ने पर पूरे देश में नैशनल गार्ड तैनात करने की तैयारी की गई है। आदेश के अनुसार रक्षा मंत्री को वाशिंगटन डीसी के लिए एक विशेष नैशनल गार्ड यूनिट बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जो राजधानी में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित होगी। इसके साथ ही, देशभर की नैशनल गार्ड यूनिट को भी इस तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि किसी भी जगह दंगे या अशांति की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

रक्षा मंत्री को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पूरे देश में किसी भी समय भेजे जा सकने वाले ह्यक्विक रिएक्शन फोर्स की व्यवस्था बनी रहे। आदेश में नैशनल पार्क सर्विस को अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की भर्ती करने और डीसी अभियोजन कार्यालय को अधिक वकील नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि हिंसक और संपत्ति से जुड़े अपराधों पर सख्ती से ध्यान दिया जा सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदेश अमरीका की घरेलू पुलिसिंग में सेना की भूमिका बढ़ाने का संकेत है। हालांकि, नैशनल गार्ड सामान्यत: गवर्नर के आदेश पर काम करता है और आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि गवर्नर की असहमति की स्थिति में वॉशिंगटन से बाहर की इकाइयां किसे रिपोर्ट करेंगी। ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन के बाद शिकागो और न्यूयॉर्क में भी अपराध रोकने के लिए संघीय सरकार कदम उठा सकती है। वहीं, बाल्टीमोर में सेना भेजने की चेतावनी को लेकर उनकी मैरीलैंड के गवर्नर से तीखी नोकझोंक हुई।

ये भी पढ़ें : नया म्यूजिक धमाका: ‘नागबंधम’ का “नमो रे” गाने का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया, इस दिन आएगा पूरा गाना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें