Dainik Savera Times

ईरानी पलटवार के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा- पागल बास्टर्ड लोग होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दो, वरना…

Trump Threat to Iran

Trump Threat to Iran: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक तीखा बयान देते हुए ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की चेतावनी दी है और ऐसा न करने पर गंभीर सैन्य कार्रवाई की धमकी दी। उन्होंने ईरान के पावर प्लांट और पुलों को निशाना बनाने की बात भी कही। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान C-130 Hercules और हेलीकॉप्टर मार गिराए। घटनाक्रम ने क्षेत्रीय तनाव को और खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है।

ट्रंप ने लिखा,”मंगलवार का दिन ईरान में ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ होगा, ये दोनों एक ही दिन में होंगे। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा!!! तुम पागल बास्टर्ड लोग होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दो, वरना तुम नरक में रहोगे।

बस देखते जाओ! अल्लाह से दुआ करो।
राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प”

Exit mobile version