Site icon Dainik Savera Times

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- डील नहीं हुई तो हालात ‘बहुत दर्दनाक’ हो सकते हैं

वाशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जल्द से जल्द परमाणु समझौता करे, वरना उसे गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप ने कहा कि यदि समझौता नहीं हुआ तो हालात ‘बहुत दर्दनाक’ हो सकते हैं। व्हाइट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान समय सीमा के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि यह प्रक्रिया ज्यादा लंबी नहीं चलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगले एक महीने के भीतर कोई निर्णय हो जाना चाहिए और ईरान को जल्दी सहमत होना चाहिए। यह बयान उस बैठक के एक दिन बाद आया, जो ट्रंप ने इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ की थी। ट्रंप ने कहा, ‘हमारी बैठक अच्छी रही और नेतन्याहू स्थिति को समझते हैं, लेकिन अंतिम फैसला मेरे हाथ में है।’

 

Exit mobile version