Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हुए तो ट्रंप जीत जाएंगे : Sikh American leader

July 11, 2024

अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हुए तो ट्रंप जीत जाएंगे : Sikh American leader

वांशिगटन : ‘सिख अमेरिकन्स फॉर ट्रंप’ के प्रमुख जसदीप सिंह जस्सी का कहना है कि 27 जून को हुई राष्ट्रपति चुनाव की बहस का डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता पर असर पड़ा है और पूर्व राष्ट्रपति की जीत इस पर निर्भर करेगी कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष या वैध तरीके से होते हैं या नहीं। मैरीलैंड में सिख समुदाय के नेता जस्सी ने अगले सप्ताह मिलवॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेन्शन (आरएनसी) के मद्देनजर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारा समुदाय ट्रंप के समर्थन में है।

मैंने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के पक्ष में काफी समर्थन देखा है। हम उनके लिए निधि एकत्रित कर रहे हैं। हम जल्द ही कन्वेन्शन में जाएंगे। चार दिवसीय आरएनसी के दौरान देशार से रिपब्लिकन प्रतिनिधि ट्रंप को पांच नवंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद का अपना उम्मीदवार नामित करेंगे। निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से सांवित उम्मीदवार हैं।

जस्सी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम सी राष्ट्रपति बाइडन की समस्याओं के बारे में जानते हैं जो उन्हें पिछले चार साल से रही है लेकिन अमेरिकी जनता और मीडिया के लिए बहस के दौरान यह देखना दिलचस्प था कि राष्ट्रपति बाइडन की मानसिक क्षमता कमजोर हो गयी है जो कि साफ नजर आई। उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि इस बहस का ट्रंप की लोकप्रियता पर कुछ असर पड़ा है। अगर यह चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी या वैध तरीके से होता है तो ट्रंप जीत जाएंगे क्योंकि अमेरिकी जनता यही चाहती है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें