Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में तबाही: TTP के हमले में मारे गए 10 सैनिक, धमाकों से हिला इलाका

November 9, 2025

पाकिस्तान में तबाही: TTP के हमले में मारे गए 10 सैनिक, धमाकों से हिला इलाका

पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने एक बार फिर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। बन्नू जिले की मिरयान तहसील में आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 10 सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब सेना का काफिला सीमावर्ती इलाके से गुजर रहा था। आतंकियों ने पहले सड़क किनारे आईईडी (IED) विस्फोट किया और फिर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। विस्फोट में एक सैन्य वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया।

धुएं और धमाकों से दहला इलाका

स्थानीय निवासियों का कहना है कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो फुटेज में गाड़ी से उठता घना धुआं और मलबे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने हमले की पुष्टि की है, लेकिन आधिकारिक बयान में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

चौकी पर कब्जे के एक दिन बाद हुआ हमला

गौरतलब है कि इस हमले से महज एक दिन पहले टीटीपी ने इसी क्षेत्र में स्थित एक पाकिस्तानी सेना की चौकी पर कब्जा कर लिया था। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान कई सैनिकों ने जान बचाने के लिए चौकी छोड़ दी थी। हाल के महीनों में टीटीपी की गतिविधियाँ खैबर पख्तूनख्वा और वजीरिस्तान क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही हैं।

लगातार बढ़ रहा है आतंक का ग्राफ

2025 में अब तक 600 से अधिक आतंकी घटनाएँ दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें अधिकांश हमले सुरक्षा ठिकानों और गश्ती दलों पर किए गए हैं। सितंबर में वजीरिस्तान और बन्नू में हुए दो अलग-अलग हमलों में 18 से अधिक सैनिक मारे गए थे। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के अनुसार, केवल पिछले वर्ष ही टीटीपी द्वारा किए गए हमलों में 1,000 से अधिक लोगों की जान गई।

ये भी पढ़ें: बिना सैलरी के काम कर रहे लाखों कर्मचारी, ट्रंप सरकार पर उठे सवाल

पाक सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान में “कोई ढील नहीं दी जाएगी।” उन्होंने अफगानिस्तान सरकार को चेतावनी दी कि “उसकी भूमि का इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों के लिए न होने दिया जाए।”

ये भी पढ़ें: Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: जानें 9 मार्च को आपके शहर में आज के दाम 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें