Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्यूरिंग अवार्ड विजेता वॉलियन ने CMG को दिया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

October 19, 2024

ट्यूरिंग अवार्ड विजेता वॉलियन ने CMG को दिया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

इस साल जुलाई में चीन की राजधानी पेइचिंग में 2024 इंटरनेशनल बेसिक साइंस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। उद्घाटन समारोह में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, विश्व प्रसिद्ध कंप्यूटर वैज्ञानिक और 2010 के ट्यूरिंग अवार्ड विजेता लेस्ली गोब्रिएट वॉलियन को बेसिक साइंस में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

कॉन्फ्रेंस के दौरान चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) ने प्रोफेसर वॉलियन के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किया। वॉलियन ने चीन के अनुभव, शिक्षा के महत्व और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि चीनी लोग अकादमिक अध्ययन में बहुत रुचि रखते हैं। चीन गणित, कंप्यूटर विज्ञान और बुनियादी विज्ञान के विकास को जोरदार तरीके से बढ़ावा देता है। मैंने हमेशा चीनी लोगों की गणित का अध्ययन करने और उससे प्यार करने की परंपरा की प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग शिक्षित हो सकते हैं। यह अवधारणा हमें अपने बारे में और नए ज्ञान के बारे में अधिक जानने के लिए प्रेरित करती है। हमने जीवन में जो सीखा है, वह हमारे कार्यों को निर्धारित करता है। मानवता में जानकारी और नया ज्ञान सीखने की इच्छा होती है। यह मानवता की एक उत्कृष्ट विशेषता है।

हाल ही में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सफलता पर चर्चा करते हुए कहा कि सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि एक बड़ा भाषा मॉडल (एलएलएम) धाराप्रवाह वाक्य बना सकता है, चाहे अंग्रेजी हो या चीनी। यह एक बड़ा आश्चर्य है क्योंकि पहले लोग सोचते थे कि केवल मानवता ही धाराप्रवाह वाक्य बोल सकती है। लेकिन वास्तविक स्थिति इससे अलग है। 

उन्होंने कहा कि बीस साल पहले उनके पास तीन सवाल थे और अब तक वे इन तीनों सवालों का अध्ययन कर रहे हैं। पहला, संज्ञा मानवता का सार परिभाषित करना। दूसरा, मानवता के मस्तिष्क के संचालन को विस्तार से समझना। तीसरा, गणित की शक्ति।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें