Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Turkey Earthquake : 6 लोगों को बचाया गया जिंदा, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 20 हजार के पार

February 10, 2023

Turkey Earthquake : 6 लोगों को बचाया गया जिंदा, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 20 हजार के पार

तुर्कीः तुर्की के इस्केंडरन में बचावकर्मियों ने मलबे के नीचे 101 घंटे तक दबे रहे छह लोगों को शुक्रवार सुबह जिंदा निकाल लिया गाय। एक खोज और बचावकर्मी मूरत बेगुल ने बताया कि इन छह लोगों को ध्वस्त इमारत के भीतर बची एक छोटी सी जगह में एक साथ रहने से जीवित बच पाने में मदद मिली। सभी छह लोग रिश्तेदार हैं। शुक्रवार तड़के तुर्की में एक ढही हुई इमारत के मलबे के नीचे से एक किशोर को निकालने पर परिजनों ने खुशी मनाई।

वहीं, विनाशकारी भूकंप के चार दिन बाद मौतों की संख्या 20,000 से अधिक हो गई और कई लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद खत्म हो रही है। दक्षिणपूर्वी तुर्की और सीरिया में सोमवार को तड़के 7.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे जिससे कई इमारतें ढह गई थीं। युद्धग्रस्त सीरिया में सीमा के दूसरी ओर 3,300 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिससे मृतकों की कुल संख्या 21,600 से अधिक हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें