Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

संघर्ष विराम के लिए तुर्की ने इजरायल के साथ रोका व्यापार : Recep Tayyip Erdoğan

May 4, 2024

संघर्ष विराम के लिए तुर्की ने इजरायल के साथ रोका व्यापार : Recep Tayyip Erdoğan

इस्तांबुलः तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने कहा है कि इजरायल के साथ व्यापार निलंबित करने के तुर्की के फैसले का एक ही मकसद था — इजरायल सरकार को गाजा पट्टी में युद्धविराम के लिए मजबूर करना। उन्होंने शुक्रवार को इस्तांबुल में इंडिपेंडेंट इंडस्ट्रियलिस्ट्स एंड बिजनेसमैन एसोसिएशन के निदेशक मंडल के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की हैं।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि सरकार इस बात पर व्यापारिक समुदाय के साथ विचार करेगी कि इजरायल के साथ व्यापार रोकने का अर्थव्यवस्था पर कितना असर पड़ेगा।

तुर्की व्यापार मंत्रालय के अनुसार, गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायली हमले के कारण तुर्की ने गुरुवार को इजरायल के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियां रोक दीं। एर्दोआन ने यह भी कहा कि यह निर्णय दूसरे देशों के लिए एक मिसाल कायम करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें