Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Turkey-Syria: तुर्की में बड़े पैमाने पर सीरिया विरोधी दंगे, 474 लोगों को हिरासत में लिया गया

July 3, 2024

Turkey-Syria: तुर्की में बड़े पैमाने पर सीरिया विरोधी दंगे, 474 लोगों को हिरासत में लिया गया

अंकारा: तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि दो दिन पहले पूरे देश में सीरियाई शरणार्थियों के खिलाफ ‘भड़काऊ विरोध प्रदर्शन’ के लिए 474 और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्री अली येरलिकाया ने मंगलवार को कहा कि 30 जून को तुर्की के मध्य कायसेरी प्रांत में एक सीरियाई व्यक्ति ने एक सीरियाई लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

इसके बाद सोमवार रात देशभर के कुछ शहरों में सीरियाई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तुर्की के मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘285 बंदियों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें ड्रग्स, लूटपाट, चोरी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और यौन उत्पीड़न जैसे अपराध शामिल हैं। सीरिया विरोधी दंगे सबसे पहले कायसेरी प्रांत में शुरू हुए।

यहां पर निवासियों ने पिछले रविवार को सीरियाई लोगों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आग लगा दी तथा उनके वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद हिंसा हेते, किलिस, गाजियांटेप, कोन्या और अंताल्या प्रांतों तक फैल गई है। वहीं तुर्की सरकार शांति की अपील कर रही है। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सीरिया में उकसावे के लिए कायसेरी में हुई घटनाओं का एक्सप्लोइटेशन गलत है और उकसावे के खिलाफ चेतावनी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें