Site icon Dainik Savera Times

तुर्की पुलिस ने आईएस के 147 संदिग्धों को हिरासत में लिया

अंकारा: तुर्की पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रव्यापी अभियान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह के सदस्य होने के संदेह में 147 लोगों को हिरासत में लिया। आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने यह जानकारी दी।

येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि पुलिस ने 30 प्रांतों में एक साथ अभियान चलाकर संदिग्धों को हिरासत में लिया और बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा, संगठनात्मक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री जब्त की।

Exit mobile version