Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्वीट्स की सिफारिश करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सभी कोड को ट्विटर जल्द खोलेगा : एलन मस्क

March 18, 2023

ट्वीट्स की सिफारिश करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सभी कोड को ट्विटर जल्द खोलेगा :  एलन मस्क

सैन फांसिस्को: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 31 मार्च को ट्वीट की सिफारिश करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी कोड खोल देगा। मस्क ने ट्वीट किया, ट्विटर 31 मार्च को ट्वीट्स की अनुशंसा करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी कोड खोल देगा। ‘‘हमारा ‘एल्गोरिदम’ अत्यधिक जटिल है और आंतरिक रूप से पूरी तरह से समझा नहीं गया है। लोग कई मूर्खतापूर्ण चीजों की खोज करेंगे, लेकिन जैसे ही वे मिलेंगे, हम मुद्दों को ठीक कर देंगे!’’

इसके अलावा, मस्क ने कहा कि कंपनी अधिक ‘कम्पेलिंग’ ट्वीट ‘सर्व’ करने के लिए एक सरलीकृत दृष्टिकोण विकसित कर रही है और वह भी खुला स्नेत होगा। उन्होंने कहा, ‘‘कोड पारदर्शिता प्रदान करना पहली बार में अविश्वसनीय रूप से शर्मनाक होगा, लेकिन इससे सिफारिश की गुणवत्ता में तेजी से सुधार होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात, हम आपका विश्वास अर्जित करने की उम्मीद करते हैं।’’ पिछले महीने, मस्क ने कहा था कि मंच अपने एल्गोरिदम को ‘ओपन सोर्स’ बना देगा और इसे ‘तेजी से’ सुधार देगा। ट्विटर के सीईओ ने कहा कि आने वाले महीनों में, कंपनी ‘इस प्लेटफॉर्म पर जनता की राय में हेरफेर का पता लगाने और उजागर करने के लिए’ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेगी। इस महीने की शुरुआत में, तकनीकी अरबपति ने कहा था कि उनकी रुचि क्रिप्टोकरेंसी से एआई में बदल दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें