Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आस्ट्रेलियाई यातायात दुर्घटना में दो चीनी नागरिकों की मौत

January 31, 2025

आस्ट्रेलियाई यातायात दुर्घटना में दो चीनी नागरिकों की मौत

Two Chinese Nationals : मेलबर्न में चीनी महावाणिज्य दूतावास ने 31 जनवरी को बताया कि 28 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण स्थल ग्रेट ओशन रोड पर एक गंभीर यातायात दुर्घटना हुई, जब दो वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिसमें दो चीनी नागरिकों की मौत हो गई और अन्य 3 घायल हो गए। 

मेलबर्न स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर ध्यान दिया और तत्काल आपातकालीन तंत्र सक्रिय किया तथा यथाशीघ्र ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया पुलिस के साथ स्थिति की जांच की। साथ ही, महावाणिज्य दूतावास ने तुरंत सम्बंधित परिवारों से संपर्क किया और अस्पताल तथा पुलिस से संवाद करने में उनकी सहायता की। महावाणिज्य दूतावास वर्तमान में घटना की प्रगति पर नज़र रख रहा है और सम्बंधित अनुवर्ती मामलों को उचित ढंग से निपटाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें