Site icon Dainik Savera Times

एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो लड़ाकू विमान, बाल-बाल बचे पायलट

us fighter jets collide

us fighter jets collide

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के इडाहो में माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ के दो अमेरिकी लड़ाकू विमान एक दूसरे से टकरा गए। आपस में टकराते ही दोनों विमानों में आग लग गई। राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते दोनों विमानों के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

अधिकारियों ने बताया कि सभी पायलटों की हालत स्थिर है और सैन्य अड्डे पर मौजूद किसी दर्शक को भी कोई चोट नहीं आई है। यह घटना अमेरिकी समयानुसार रविवार दोपहर 12:30 बजे के करीब हुई, दोनों फाइटर जेट हवा में कलाबाजियां दिखाते-दिखाते आपस में टकरा गए।

ये भी पढ़ें: RCB ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, PBKS की राह मुश्किल, अब 5 टीमों के बीच लड़ाई

अमेरिकी प्रशांत बेड़े की नौसेना वायु सेना की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमयम ने बताया कि इस दुर्घटना में वाशिंगटन के व्हिडबे द्वीप में इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129 के दो अमेरिकी नौसेना के EA-18G ग्रोवलर विमान शामिल थे। दोनों विमानों के चारों चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए और दुर्घटना की जांच चल रही है।

एयर शो की योजना बनाने में मदद करने वाली सिल्वर विंग्स ऑफ इडाहो की मार्केटिंग डायरेक्टर किम साइक्स ने कहा कि सैन्य अड्डे पर किसी को भी चोट नहीं लगी है। सभी लोग बिल्कुल ठीक हैं। मुझे लगता है कि यही सबसे बड़ी बात है।

हवाई अड्डे ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि दुर्घटना के तुरंत बाद उसे सील कर दिया गया था। साथ ही एयर शो को भी रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Today weather 18 May 2026: उत्तर भारत में सताएगी गर्मी, 43 डिग्री से ऊपर होगा तापमान! तो वहीं 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

Exit mobile version