Site icon Dainik Savera Times

ईरान के दमघन शहर के सहायता केंद्र में हुए विस्फोट में दो गार्डस की मौत

तेहरान: ईरान में सेमनान प्रांत के दमघन शहर में एक रसद एवं सहायता केंद्र में हुए विस्फोट में इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स के दो सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए है। आईआरजीसी ने रात अपने आधिकारिक समाचार पर प्रकाशित एक बयान में कहा कि धमाका सहायता केंद्र में शाम को दोषपूर्ण गोला-बारूद की छँटाई के दौरान हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान जमाल शबेस्टानी और अली अलीहोसैनी के रूप में हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version