इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में रविवार को एक बेहद दर्दनाक विमान हादसा हुआ। दक्षिणी न्यू जर्सी में दो हेलीकॉप्टर आपस में हवा में टकरा गए, जिससे एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
संघीय विमानन प्रशासन (FAA) के अनुसार यह घटना मिड-एयर कोलिजन यानी उड़ान के दौरान हवा में हुई टक्कर का मामला है। यह हादसा न्यू जर्सी के अटलांटिक काउंटी में स्थित हैमंटन म्युनिसिपल एयरपोर्ट के ऊपर हुआ। टक्कर में शामिल दोनों हेलीकॉप्टर एनस्ट्रॉम कंपनी के थे। एक एनस्ट्रॉम F-28A और दूसरा एनस्ट्रॉम 280C मॉडल का।
ये भी पढ़ें: Mexico में पटरी से उतरी ट्रेन, 13 लोगों की मौत, 98 घायल
जानकारी के मुताबिक, दोनों हेलीकॉप्टरों में केवल उनके पायलट ही सवार थे। टक्कर के तुरंत बाद एक हेलीकॉप्टर पूरी तरह से नियंत्रण खो बैठा। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर तेजी से हवा में घूमता हुआ नीचे गिरा और जमीन से टकराते ही उसमें आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल से धुएं के घने गुबार उठते देखे गए। बताया जा रहा है कि एक हेलीकॉप्टर जंगल वाले इलाके में गिरा। मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम ने एक घायल पायलट को मलबे से बाहर निकाला और गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरे पायलट की जान नहीं बचाई जा सकी।
🚨🔴 BREAKING | USA 🇺🇸
Reports are emerging of two helicopters colliding in Hammonton, New Jersey.
Emergency services are reportedly responding.
More details awaited. pic.twitter.com/1Emoke2pLi— TRIDENT (@TridentxIN) December 28, 2025
हैमंटन पुलिस प्रमुख केविन फ्रियल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:25 बजे उन्हें विमान दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और हेलीकॉप्टर में लगी आग को बुझाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दूसरा पायलट जीवन-रक्षक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।
ये भी पढ़ें: Tatanagar-Ernakulam Express के दो डिब्बों में लगी आग, 1 की मौत, मचा हड़कंप
इस दुर्घटना की जानकारी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) को दे दी गई है। दोनों एजेंसियां मिलकर हादसे की वजहों की जांच करेंगी। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हवा में दोनों हेलीकॉप्टर कैसे और किन परिस्थितियों में आपस में टकराए।