Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजा में दो सौ से ढाई सौ इजरायली बनाए गए बंदी

October 17, 2023

गाजा में दो सौ से ढाई सौ इजरायली बनाए गए बंदी

गाजा: गाजा में 200 से 250 इजरायली बंदी हैं। हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने सोमवार को यह जानकारी दी। ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने टेलीविज़न भाषण में कहा कि समूह ने 200 कैदियों को रखा है और बाकी को गाजा पट्टी में अन्य प्रतिरोध गुटों ने पकड़ लिया है। उन्होंने कहा कि गाजा पर चल रहे इजरायली हमलों में इजरायल के कम से कम 22 लोग मारे गए हैं, जिनमें तेल अवीव स्थित इजरायली कलाकार गाइ ओलिव्स भी शामिल हैं।

प्रवक्ता ने इस बात पर भी जोर दिया कि सशस्त्र समूह इजरायल के साथ कैदियों की अदला-बदली का इच्छुक है। उल्लेखनीय है कि गत 07 अक्टूबर को, हमास ने गाजा पट्टी से सटे इजरायली शहरों पर भारी हमला किया। जिसके जवाब में इजरायल को गाजा पर जवाबी हमले शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इजरायल-गाजा में चल रहे संघर्ष के दसवें दिन में दोनों पक्षों के लगभग 4,000 लोग मारे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें