Site icon Dainik Savera Times

इंडोनेशिया में हुए सड़क हादसे में दो की मौत, 16 घायल

जकार्ता: इंडोनेशिया के मध्य जावा में रविवार को एक बस राजमार्ग से पांच मीटर नीचे लुढ़क गयी, जिसके कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न करीब 12:30 बजे पेमलंग रीजेंसी में हुई। पेमलांग पुलिस के उप प्रमुख गुनावान विबिसोनो के अनुसार, जकार्ता से सेमारंग जा रही बस में कुल 26 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस की किसी अन्य वाहन से टक्कर नहीं हुयी थी और दुर्घटना के समय मौसम सुहावना था।

Exit mobile version