Site icon Dainik Savera Times

ब्रसेल्स में कल रात हुई गोलीबारी में दो की मौत, तीन घायल

ब्रसेल्स: बेल्जियम में ब्रसेल्स के सेंट गिल्स में मिडी ट्रेन स्टेशन के पास कल रात में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। बेल्जियम प्रेस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रेस के मुताबिक एक कैफे के पास रात देर रात गोलियां चली। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और घायलों में से एक व्यक्ति को मामली चोट आयी, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस गोलीबारी के अपराधी फिलहाल फरार हैं।

Exit mobile version