Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 में चीन के नागरिक हवाई अड्डों के दो प्रमुख परिवहन उत्पादन संकेतक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे

April 22, 2025

2024 में चीन के नागरिक हवाई अड्डों के दो प्रमुख परिवहन उत्पादन संकेतक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे

2024 में चीन के नागरिक हवाई अड्डों ने 1 अरब 46 करोड़ यात्री और 1 करोड़ 24 लाख विमानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग को पूरा किया, जो वर्ष 2023 से क्रमशः 15.9% और 5.9% की वृद्धि रही। दोनों प्रमुख परिवहन उत्पादन संकेतक ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया।

यह खबर 21 तारीख को चीन नागरिक हवाई अड्डा संघ से प्राप्त हुई। उसी दिन, चीन नागरिक हवाई अड्डा संघ, चीन नागरिक उड्डयन विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान आदि ने “2024 नागरिक हवाई अड्डा सेवा गुणवत्ता मूल्यांकन रिपोर्ट” जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के अंत तक, चीन ने 66,500 उड़ानें पंजीकृत की हैं, जिनमें 12 लाख 60 हजार यात्रियों को सेवा प्रदान की गई है; “कागज़ रहित” सुविधाजनक यात्रा, पूर्ण-प्रक्रिया बैगेज ट्रैकिंग और “आसान सुरक्षा जांच” जैसे सेवा उपायों से अधिक समूहों को लाभ मिला, स्मार्ट हवाई अड्डों का निर्माण एक नए स्तर पर पहुंच गया है, जहां सेवा की गुणवत्ता और परिचालन दक्षता में एक साथ सुधार हो रहा है।

   रिपोर्ट के अनुसार चीन में उड़ानों का सामान्यीकरण स्तर स्थिर रहा है और इसमें सुधार हो रहा है। 2024 में, राष्ट्रीय उड़ान नियमितता दर 87.1% हुई, जो लगातार सात वर्षों तक 80% से अधिक तक पहुंच गया। इसके साथ 2024 में, सभी आकार के हवाई अड्डों के सेवा गुणवत्ता मूल्यांकन के व्यापक अंक उत्कृष्ट श्रेणी में थे और 35 हवाई अड्डों को व्यापक रूप से उत्कृष्ट हवाई अड्डों के रूप में सम्मानित किया गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Weather: कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें