Site icon Dainik Savera Times

जापान में दो सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 1 व्यक्ति की मौत, सात लापता

टोक्यो: जापान में दो सैन्य हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य लापता हैं। जापानी समाचार एजेंसी क्योदो ने जापानी रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।

श्री किहारा ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना का संभावित कारण प्रशांत महासागर में तोरी-शिमा द्वीप के पूर्वी क्षेत्र में पनडुब्बी रोधी अभ्यास के दौरान दो एसएच-60के हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर थी, जिनमें से प्रत्येक में चालक दल के चार सदस्य थे। उन्होंने कहा कि सेना को दुर्घटना के बाद खोज अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर का मलबा मिल चुका है।

लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले, जापानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एसएच-60के हेलीकॉप्टर ने तोरी-शिमा द्वीप के क्षेत्र में संचार करना बंद कर दिया था, एक मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने एक संकट संकेत भेजा था। मंत्रालय ने कहा कि लगभग आधे घंटे बाद, उसी क्षेत्र से इसी प्रकार से एक अन्य हेलीकॉप्टर ने भी संचार बंद कर दिया था।

Exit mobile version