Site icon Dainik Savera Times

यूक्रेन में सेना के दो विमान टकराए, तीन पायलटों की मौत

कीव: यूक्रेन के उत्तरी ज़ाइटॉमिर क्षेत्र के ऊपर आसमान में दो एल-39 सैन्य प्रशिक्षक जेट विमानों की टक्कर के बाद तीन पायलटों की मौत हो गई। देश की वायु सेना की ओर से यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के हवाले से शनिवार को दिए गए बयान में कहा गया है कि दुर्घटना शुक्रवार को हुई।अभियोजक जनरल के कार्यालय ने कहा, क्षेत्रीय अभियोजक के कार्यालय ने उड़ान नियमों के उल्लंघन के आरोप में दुर्घटना में आपराधिक कार्यवाही शुरू की है।

Exit mobile version