Site icon Dainik Savera Times

‘West Bank’ में इज़रायल की गोलीबारी में दो फ़िलिस्तीनियों की हुई हत्या

रामल्ला: फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वेस्ट बैंक के नब्लस शहर के दक्षिण में इजरायल की ओर से की गोलीबारी में कम से कम दो फिलिस्तीनी मारे गए। मंत्रालय ने सोमवार को चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि मारे गए दो लोगों की पहचान 30 वर्षीय अब्दुलरहमान माहेर बानी फादेल और 21 वर्षीय मोहम्मद अशरफ बानी जामे के तौर पर हुयी है।

अकरबा के मेयर सलाह बानी जाबेर ने कहा कि कई बाशिंदों ने अकरबा शहर के उपनगर खिरबेट अल-तवील में फिलिस्तीनियों के एक समूह पर “हमला” किया, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इज़रायली सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी जारी नहीं की है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गत सात अक्टूबर को गाजा पट्टी में संघर्ष शुरू होने के बाद से, वेस्ट बैंक में इजरायलियों द्वारा 468 फिलिस्तीनियों को मार दिया गया है, जबकि 4,800 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

Exit mobile version