Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Korea में मछली पकड़ने वाली नाव पलटने से 2 लोग लापता,8 अन्य को बचाया

March 1, 2024

Korea में मछली पकड़ने वाली नाव पलटने से 2 लोग लापता,8 अन्य को बचाया

सोल: दक्षिण कोरिया के सेओग्विपो तट पर शुक्रवार सुबह एक मछली पकड़ने वाली नाव के पलट जाने से दो लोग लापता हो गये और आठ अन्य को बचा लिया गया। योनहाप समाचार एजेंसी ने तट रक्षक के हवाले से बताया कि 33 टन मछली पकड़ने वाली नाव स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात करीब 22:24 बजे सेओग्विपो तट से लगभग 22.2 किमी दूर समुद्र में पलट गई।

पुलिस ने कहा कि जहाज पर पांच कोरियाई और पांच वियतनामी नाविक सवार थे और उनमें से आठ को पास की मछली पकड़ने वाली नौकाओं ने बचा लिया। इनमें से एक फिलहाल बेहोश है। समुद्री पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर एक गश्ती नाव भेजी है और लापता लोगों की तलाश कर रही है। समुद्री पुलिस ने कहा कि प्रति सेकंड 18-20 मीटर की तेज़ हवा और 3.5-4 मीटर तक ऊंची लहरों के कारण बचाव मुश्किल हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें