Site icon Dainik Savera Times

Singapore के Little India में ढही दो दुकानें, हादसे में 6 लोग हुए घायल, मौके पर पहुंची SCDF की टीम

सिंगापुर : सिंगापुर के लिटिल इंडिया परिसर में मंगलवार सुबह दो दुकानों के आंशिक रूप से ढह जाने के कारण छह लोग घायल हो गए। सिंगापुर सिविल डिफेंस फोर्स (एससीडीएफ) ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें रात करीब डेढ़ बजे मुस्तफा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास 84 और 85 सैयद अल्वी रोड पर स्थित दुकानों में इस घटना के बारे में जानकारी मिली।

एससीडीएफ ने कहा, ‘‘मौके पर पहुंचने के बाद एससीडीएफ ने खोज अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान श्वान दस्ता और एक ड्रोन की मदद ली गई। एससीडीएफ ने बताया कि घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आईं जिन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

एससीडीएफ ने बताया कि, ‘‘कुछ राहगीरों ने घटना के दौरान जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी थी, इसलिए एहतियात के तौर पर एक अग्निशमन मशीन को तैनात किया गया था। एससीडीएफ ने बताया कि मलबे के नीचे कोई फंसा हुआ नहीं मिला।

Exit mobile version