काबुल: अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में पुलिस ने हेरोइन समेत 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एक स्थानीय अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हेलमंद प्रांतीय पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता मुल्ला एजातुल्लाह हक्कानी ने बताया कि पश्चिमी हेरात प्रांत को दक्षिणी कंधार प्रांत से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हेलमंद प्रांत के वशीर जिले में पुलिस की ओर से चलाए गए नियमित अभियान के दौरान प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये गये। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आगे की जांच के लिए न्यायपालिका के समक्ष पेश किया गया है।

