Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में दो सैनिकों की मौत, चार घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के ग्वादर जिले में रविवार को एक आतंकवादी हमले में कम से कम दो सैनिक मारे गये और चार अन्य घायल हो गये। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एक सैन्य सूत्र ने ‘शिन्हुआ’ को बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने ग्वादर शहर से लगभग 25 किमी उत्तर पश्चिम में अकरा कौर बांध क्षेत्र में सैजी पर्वत पर पाकिस्तानी सेना की बम निरोधक टीम पर घात लगाकर हमला किया।

Exit mobile version