Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका के बे सेंट लुइस में हाउस पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, दो किशोरों की मौत, चार घायल

वाशिंगटन: अमेरिका के मिसिसिपी के बे सेंट लुइस में एक हाउस पार्टी में हुई गोलीबारी में दो किशोरों की मौत हो गई और करीब चार अन्य घायल हो गए। बे सेंट लुइस पुलिस विभाग के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हमलावर की पहचान कैमरून एवरेस्ट ब्रांड (19) के रूप में की गई है। उसको इस घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने ओल्ड ब्लू मीडो रोड के एक हजार ब्लॉक में रविवार को स्थानीय समयानुसार करीब 12:34 बजे के आसपास संदिग्ध की गोलीबारी का जवाब दिया।

Exit mobile version