Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में सैन्य अभियान में दो आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में आतंकवादियों की उपस्थिति की एक गुप्त सूचना पर यह अभियान चलाया। आईएसपीआर ने कहा कि अभियान के दौरान आतंकवादियों और सैनिकों के बीच हुई गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। सेना ने घटनास्थल से हथियार, गोला बारुद और विस्फोटकों का एक जखीरा भी बरामद किया।

Exit mobile version